कांवड़ियों को टैंकरों के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा गंगाजल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार सी0 रविशंकर ने अवगत कराया कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा कांवड़ मेला-2021 के दृष्टिगत कांवड़ियों की सुविधार्थ जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, यमुनानगर, करनाल में टैंकरों के माध्यम से गंगाजल उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार के कार्यालय पत्र संख्या 7491 दिनांक 22 जुलाई 2021 द्वारा उपरोक्तानुसार सभी जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट/उपायुक्त से गंगाजल वितरित किये जाने हेतु स्थान चिन्हीकरण उपरान्त आख्या उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है, ताकि उनके द्वारा चिन्हित स्थान पर टैंकरों के माध्यम से गंगाजल उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि की रिकवरी पर अंतरिम रोक

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440