समाचार सच, हल्द्वानी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुई गाय को समाज सेवियों द्वारा इलाज करवाकर गाय को गौशाला में पहुंचाया। टनकपुर रोड वार्ड 14 में कुछ समाज सेवियों को सूचना मिली की एक गाय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल पड़ी है सूचना मिलने पर पहुंचे समाज सेवियों ने घायल गाय की सूचना पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. डीसी जोशी को दी तो उनके द्वारा अपने सहयोगी जीवन पाल, किशन पाल एवं फार्मेसिस्ट के.एन. काण्डपाल सहित मौके पर पहुंचकर उक्त घायल गाय का उपचार प्रारम्भ किया। 4-5 घंटांे के प्रयास के ईलाज के बाद डा. डीसी जोशी की टीम के माध्यम से गौशाला हल्दूचौड़ पहुंचाया गया। समाज सेवियों में रविन्द्र बाली, सुनील बोरा, हितेश शर्मा, राजेन्द्र सुयाल, दिनेश, जगदीश गुप्ता, नदीम प्रमुख थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


