खेड़ा गौलापार में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर को कराये शीघ्र ठीक, नहीं तो होगा आंदोलन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार में पिछले एक साल से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर के ठीक ना कराये जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। गुरूवार को खेड़ा की ग्राम प्रधान लीला बिष्ट तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही उक्त क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर को प्रशासन द्वारा ठीक नहीं करवाया जाता है तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र की सिंचाई नहर को टूटी हुई है। जिस वजह से गांव में नदी का पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी नहीं पहुंचने से धान की रोपाई एवं अन्य फसलों की बुवाई पर प्रभाव पड़ रहा है। मांग की गई कि सिंचाई नहर को तत्काल ठीक किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन की कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से हरेंद्र बोरा, जगदीश आर्य, रामसिंह नगरकोटी, नीरज रैक्वाल, महिपाल रैक्वाल, रेखा नगरकोटी, नारायण सिंह, भगवान सिंह सम्भल, इन्द्रपाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रामनगर में बिजली चोरों पर बड़ा एक्शन! तड़के विद्युत विभाग और विजिलेंस का छापा, 15 से 20 लोगों पर थ्प्त् की तैयारी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440