युवती व किशोरी का नहीं लगा सुराग, परिजन परेशान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली छात्रा जहां लापता हो गई। वहीं एक किशोरी भी घर से गायब हो गई। ढूंढखोज के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लगा है। इस पर परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे हैं। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरेली रोड के हिमालया फार्म में रहने वाली एक युवती महिला डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। बताया जाता है कि वह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इस पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और मोबाइल फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया। लेकिन छात्रा का फोन स्विच ऑफ मिला। इससे परिवारजनों की चिंता और बढ़ गई और उनके मन में अनिष्ट की आशंका घर कर गई। इसके बाद छात्रा की ढूंढखोज शुरू की गई। रिश्तेदारी के अलावा छात्रा की सहेलियों से भी उसके बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे और बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन को सर्विलांस में लगाया है। इधर बनभूलपुरा क्षेत्र से एक किशोरी भी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। यहां लाइन नंबर 6 में रहने वाले मोहम्मद जुबेर ने अपनी 17 वर्षीय बहन की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई है। जुबेर का कहना है कि बीती दोपहर उसकी बहन अचानक घर से लापता हो गई। उसकी भी काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए किशोरी की भी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा व किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   गर्मी में हल्की, रिफ्रेशिंग और पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्रिंक गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखने में मदद करती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440