बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों में विषपान से एक बालिका की हालत बिगड़ गई। उसकी एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नवाड़खेड़ा, गौलापार निवासी मुन्ना लाल की सात वर्षीय पुत्री खुशबू ने अचानक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के समय खुशबू के माता-पिता खेतों में काम करने गये हुए थे। जब वह वापस लौटे तो खुशबू घर में अचेतावस्था में पड़ी मिली। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सक विषपान से बालिका की मौत होना बता रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और परिवारजनों से बालिका के विषपान करने के बारे में जानकारी जुटाई। लेकिन परिवारजन इसकी कोई भी वजह पुलिस को नहीं बता पाये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतका के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड से जयपुर जा रही वोल्वो बनी आग का गोला, 32 यात्रियों की जान बची

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440