एसटीएच में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

खबर शेयर करें

-अस्पताल के पिछले हिस्से में पड़ा मिला शव
-14 मार्च से चिकित्सालय में चल रहा था मानसिक बीमारी का इलाज

समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ0 सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती मानसिक रूप से बीमार युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव अस्पताल के पिछले हिस्से में पड़ा मिला और शरीर में चोट के निशान पाये गये। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टन रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवती मौत के सही कारणों को पता चल पायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से अस्वस्थ्य करीब 28 वर्षीय युवती को बीती 14 मार्च को काशीपुर के एएलडी भट्ट अस्पताल से डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया था। उपचार के दौरान बीती शाम चार बजे यह युवती अचानक अस्पताल से लापता हो गई थी। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर शुक्रवार की प्रातः जब सफाई कर्मचारी एसटीएच के पिछले हिस्से में पहुंचा तो उसने वहां एक युवती का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उसने अस्पताल प्रशासन को दी।

इस सूचना पर एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शांतनु परासर, कोतवाल संजय कुमार, मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। युवती के शरीर में चोट के निशान पाये गये हैं। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि संभवतया मानसिक रूप से अस्वस्थ्य इस युवती अस्पताल के पिछले हिस्से में आकर ऊपर चढ़ने की कोशिश में गिरकर मौत हो गई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि मृतका की घ्पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा। साथ ही पुलिस मृतका के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास भी कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   'एक पेड़ माँ के नाम' बना जनआंदोलन, हल्द्वानी में सैकड़ों लोगों ने लिया हर पौधे की देखभाल का संकल्प
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440