समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी युवक पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। आरोप है कि पीड़िता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। पीड़िता ने आरोपी युवक के परिजनों पर भी प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना के नमरा मस्जिद वारसी चौक निवासी एक युवती ने ने पुलिस को दी तहरीर में इंद्रा नगर मोहम्मदी मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। तहरीर में युवती का कहना है कि उसकी शब्बू पुत्र जियाउद्दीन के साथ दो साल मुलाकात हुई थी। वह तभी से उसका लगातार पीछाकर रहा है और उसने कहीं से मेरा नंबर भी ले लिया। बीती माह 5 जून को वह उसके घर में घुस आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और उसे शादी का झांसा देकर उसका मुंह बंद करा दिया। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा है। युवती का कहना है कि अब शब्बू की कहीं शादी हो रही है जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी है। युवती ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


