राष्ट्रीय बालिका दिवस में छात्राओं को दी यह महत्वपूर्ण जानकारियां…

खबर शेयर करें

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

समाचार सच, हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा परिसर में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में छात्राओं को कई विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।

यहां शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन इमरान मोहम्मद खान के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में डीएलएसए के पैरा लीगल वालिण्टयर मोहम्मद नवी ने विद्यालय की प्रार्थना सभा के उपरांत छात्राओं को नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी, स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी, डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अथॉरिटी के साथ-साथ इसके कार्यों व उद्देश्यों के बारे में भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल हाईवे पर कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहन गहरी खाई में गिरे

संकल्प नशा मुक्त देवभूमि अभियान के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए उन्हांेने 24 जनवरी को प्रत्येक वर्ष मनाये जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में बताते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया। साथ ही छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। उनका कहना था कि नशा समाज में तेजी से फैल रहा है। छात्र-छात्राएं व मजदूर तबके के लोग नशे के दलदल में तेजी से फंस रहे हैं। इसे खत्म करने के लिए एसएलएसए द्वारा अभियान में ऑन लाइन पोर्टल आरंभ किया गया है। जिसमें कोई भी ऑन लाईन शिकायत दर्ज कर ड्रग सप्लायर्स, ड्रग पैडलर्स, ड्रग एडिक्श को बता सकता है। जिसमें शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें -   हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच सोमनाथ धाम के लिए निकले श्रद्धालु, सरकार की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना बनी आस्था का बड़ा सहारा

इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य जसरीन अख्तर, शिक्षिका नीतू रावत, भारती भट्ट, चारूलता रावत, यासमीन शबाना, मोहिनी बंसल, मोनिका चौधरी, भावना पुजारी, सुमन बर्गली, मंजू तिवारी, संगीता बिष्ट, राधा उप्रेती, अन्जू बाला, रेनू विमल, नीरू आगरी, नाजमा परवीन, प्रेमा पांडे, चन्द्रशेखर मिश्रा, खड़क सिंह के अलावा छात्राएं मौजूद थी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440