सभी बीमारियों के लिए मान्य हो गोल्डन कार्ड

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सचिवालय संघ ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर के कैशलेस इलाज को बनाए गए गोल्डन कार्ड की विसंगतियों की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट किया है। उन्होंने अपर सचिव स्वास्थ्य अरुणेंद्र चौहान से मुलाकात कर योजना के अंतर्गत चिह्नित अस्पतालों में सभी बीमारियों के लिए कार्ड को मान्य करने की मांग की। इस पर अपर सचिव स्वास्थ्य ने संघ की मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अपर सचिव स्वास्थ्य से मुलाकात के दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गोल्डन कार्ड की खामियों से कार्मिकों और उनके आश्रितों को आ रही व्यवहारिक समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कहा गया कि गोल्डन कार्ड धारक को चिह्नित अस्पताल में सभी इलाजों को कराने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए अभी तक किए गए शासनादेशों में संशोधन किया जा सकता है। तकरीबन एक घंटे तक चली बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि संघ दो दिनों के भीतर सभी सुझावों को लिखित में शासन को उपलब्ध कराएगा, जिसके आधार पर संगत शासनादेशों में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। चिह्नित अस्पतालों में कार्मिकों और पेंशनरों को उच्च स्तर सुविधाएं भी दी जाएंगी। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी, महासचिव विमल जोशी, उपाध्यक्ष सुनील लखेड़ा, संयुक्त सचिव अनिल कुमार उनियाल व चंदन सिंह बिष्ट, प्रचार सचिव राकेश महर और संप्रेक्षक अरविंद कुमार और कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा व संदीप सिंह बिष्ट समेत अन्य संवर्गीय संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   एक बेटी के सिर से उठ गया पिता का साया: खाई में गिरे दंत चिकित्सक की मौत, एंबुलेंस भी रास्ते में छोड़ गई साथ

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440