अच्छी याददाश्त के लिए इस मंत्र का करें उच्चारण

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। भगवान शिव की उपासना सांसारिक मुरादों को पूरा करने वाली मानी जाती है। शिव की प्रसन्नता के लिए शिव साधना में रुद्राक्ष का बहुत महत्व है। रुद्राक्ष को हर सांसारिक सुखों को देने वाला माना गया है। जिसके लिए अलग-अलग मुखों के रुद्राक्ष पहनना बहुत शुभ माना गया है। इसी क्रम में तीन मुखी रुद्राक्ष को पहनना मानसिक शक्ति और स्थिरता देने वाला बताया गया है। इस रुद्राक्ष के प्रभाव से तीक्ष्ण बुद्धि, मानसिक संतुलन, अच्छी याददाश्त और एकाग्रता मिलती है, जो आज के दौर में सफलता के लिए बहुत जरूरी है। इस तरह सफलता की चाह रखने वाला हर व्यक्ति खासतौर पर वह युवा पीढ़ी, जो अच्छे करियर के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हो, के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष पहनना कारगर साबित हो सकता है। शास्त्रों में तीन मुखी रुद्राक्ष को अग्रि का रूप माना गया है। अग्नि यानि प्रकाश और प्रकाश को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इस तरह तीन मुखी रुद्राक्ष को शिव से बुद्धि और ज्ञान प्राप्ति की मन ही मन विनती कर इस मंत्र के साथ पहनें –
-ऊँ क्लीं नमः
धार्मिक मान्यता है कि आस्था, श्रद्धा और शुद्ध आचरण रख इस मंत्र के साथ पहना गया तीन मुखी रुद्राक्ष अद्भुत असर करता है। इससे जल्द ही मानसिक अस्थिरता से भी निजात मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: चातुर्मास भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने का प्रतीक, करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा विशेष आशीर्वाद
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440