पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर : ईसीएचएस कार्डधारकों का मुफ्त होगा कोरोना टेस्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में ईसीएचएस से जुड़े पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है। अगर कोई भी पूर्व सैनिक कोरोना का टेस्ट कराना चाहता है तो ईसीएचएस से जुड़े अस्पताल को उन्हें टेस्ट का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए ईसीएचएस मुख्यालय की ओर से सभी अस्पतालों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

ईसीएचएस में लिस्ट में अभी तक कोरोना का नाम नहीं था। लिहाजा यह तय नहीं था कि ईसीएचएस कार्डधारकों से इम्पैनल्ड अस्पताल कोरोना टेस्ट और इलाज का भुगतान लेंगे या नहीं। स्पष्ट आदेश न होने के कारण अस्पताल ईसीएचएस कार्डधारकों से कोरोना टेस्ट की फीस वसूल रहे थे। देशभर से आए इस प्रकार के शिकायतों के बाद ईसीएचएस मुख्यालय ने कोरोना बीमारी को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   अंबा हल्दी औषधीय गुणों का खजाना

ईसीएचएस मुख्यालय की ओर से एमडी ईसीएचएस कर्नल अनुपम एन अदाहुलिया की ओर से जारी निर्देश में अब स्पष्ट कर दिया गया है कि ईसीएचएस से जुड़े इम्पैनल्ड अस्पताल अब कोरोना के इलाज और टेस्ट के लिए पूर्व सैनिकों से फीस नहीं वसूलेंगे। निर्देश में कहा गया है कि इस बीमारी को अब ईसीएचएस की बीमारी की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। अन्य बीमारियों की तहत ही अस्पताल को इसका भुगतान ईसीएचएस करेगा।साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि टेस्ट का भुगतान स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तय फीस के अनुसार ही अस्पतालों को किया जाएगा। ईसीएचएस के इस निर्देश के बाद देश के लाखों पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440