अलविदा ‘विकास की देवी‘ पंचतत्व में विलीन हुई डॉ0 इन्दिरा, नम आंखों से लोगों ने दी अन्तिम विदाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायिका स्व0 डा0 श्रीमती इन्दिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर सोमवार को पंचतत्व मे विलीन हुआ। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। मुखाग्नि उनके पुत्र सुमित हृदयेश, संजीव शर्मा तथा सौरभ शर्मा द्वारा दी गई। अन्तिम विदाई के दौरान अपार जनसमुह अन्तिम संस्कार मे उमड़ा तथा लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से अपने प्रिय नेता को विदाई दी तथा ‘जब तक सूरज चांद रहेगा इन्दिरा तेरा नाम रहेगा’ का उद्घोष भी किये।

अन्तिम संस्कार से पूर्व डा0 हृदयेश का पार्थिव शरीर को उनके आवास संकलन तथा स्वराज आश्रम में कार्यकर्ता एवं जनता के लिए अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां बड़ी संख्या मे पहुंचकर लोगों ने अपने प्रिय नेता के अन्तिम दर्शन किये तथा श्रद्वासुमन अर्पित कर उनको अन्तिम विदाई दी। आपको बता दें कि विगत दिन रविवार को डा0 हृदयेश का दिल्ली में हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया था, रविवार को ही देर सांय उनका पार्थिव शरीर उनके आवास संकलन हल्द्वानी पहुंचा था।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

चित्रशिला घाट में समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे, सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुंजवाल, पूर्व केैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल,प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक राजकुमार ठुकराल, संजीव आर्य, राजेश शुक्ला, रामसिह कैडा, आदेश चौहान, पुष्कर धामी, हरीश धामी, नवीन दुम्का, काजी मो0 निजामुद्दीन, देशराज कर्णवाल, पूर्व सांसद बलराज पासी, डा0 महेन्द्र सिह पाल, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, पार्षद प्रमोद तोलिया,जिलाध्यक्ष कांग्रेस सतीश नैनवाल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा प्रकाश रावत, पूर्व दर्जामंत्री रेनू अधिकारी, अजय राजौर, डॉ0 रमेश पाण्डे, तरूण बंसल, पूर्व विधायक दान सिह भण्डारी, नारायण पाल, ललित फर्सवाण, प्रदेश प्रभारी कांग्रेस देवेन्द्र यादव के अलावा दीपक बल्यूटिया, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, हेमन्त बगडवाल, मयंक भटट, नवीन वर्मा, आरसी बिंजौला, हाजी मो0 अकरम, कमल कफलटिया, टीटू शर्मा, महेश जोशी, केदार पलड़िया, अर्जुन बिष्ट, एनबी गुणवंत, के अलावा आयुक्त कुमाऊ एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री अरिवन्द सिह हृयांकी, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्व्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी,संयुक्त सचिव मा. मुख्यमंत्री डा0 पराग मधुकर धकाते सहित अनेक गणमान्य लोगों ने एवं अधिकारियों ने स्व0 डा0 इन्दिरा हृदयेश को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वंाजलि दी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440