कोरोना को लेकर शासन-प्रशासन एक्शन मोड में…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देश-विदेश में कोरोना बीमारी को लेकर उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी लॉक डाउन के पहले दिन शासन-प्रशासन कतई दिलाई के मूड में नहीं है। अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर इसकी कमान अपने हाथ में ले ली है। अधिकारी जहां लोगों को सेनिटाईजिंग करा रहे हैं, वहीं लोगों व यात्रियों को मास्क भी बांट रहे हैं।

ज्ञात हो कि कई राज्यों में लॉक डाउन के चलते लोगों द्वारा उल्लंघन की सूचनायें मिलने से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी राज्यों से लॉक डाउन को संख्ती से अपनाने और ना अपनाने वालों कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिस पर हल्द्वानी शहर में शासन-प्रशासन इस बीमारी को लेकर मुस्तैद दिखायी देने लगा और एसएसपी सुनील मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष कुमार ने सड़क पर उतरकर लोगों को जागरूक किया और अनावश्यक सड़क पर न उतरने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 16 जुलाई 2026: सूर्य हुए दक्षिणायन, कर्क राशि में किया प्रवेश, हरेला पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

गौरतलब है कि लॉक डाउन लागू के दौरान प्रातः 7 बजे से दिन में 2 बजे तक लोगों को जरूरी सामान की खरीददारी की छूट दी गयी थी। लेकिन छूट की अविधि खत्म होने के बाद भी लोग महानगर में घूमते नजर आये। जिस पर कोतवाली के समीप नैनीताल कॉ-ऑपरेटिव बैंक चौराहा में पुलिस कप्तान सुनील मीणा एवं एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने लोगों को लॉक डाउन की कढ़ाई से पालन करवाने पाठ पढ़ाया। उन्होंने लोगों को वापस घर रवाना किया। इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को सेनिटाईज करा और मास्क पहनने को भी प्रेरित किया। साथ ही अनावश्यक सड़क पर न उतरने की चेतावनी दी। साथ ही कई वाहन चालकों को भी पूछताछ के लिए रोका गया। इस दौरान कई वाहनों पर कार्यवाही भी की गई।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 16 जुलाई 2026: सूर्य हुए दक्षिणायन, कर्क राशि में किया प्रवेश, हरेला पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने दिखायी तत्परता

हल्द्वानी। पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने शहर में लॉक डाउन के दौरान तत्परता दिखायी। इस दौरान जगह-जगह प्रशासन ने घूम-घूमकर जायजा लिया। प्रशासन की इस मुहिम की लोगों ने सराहना की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440