शनिवार रविवार को लॉकडाउन पर हामी भर सकती है सरकार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून । प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार राज्य में हर सप्ताह शनिवार व रविवार को लॉकडाउन के लिए हामी भर सकती है। भाजपा विधायकों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने इसके संकेत दिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन कोई स्थायी समाधान नहीं है। कोरोना से बचाव को सावधानी और सजगता जरूरी है। दून समेत अन्य स्थानों के व्यापारी शनिवार व रविवार को लॉकडाउन की मांग उठा रहे हैं। यही नहीं, विधायकों की ओर से भी इस तरह की आवाज उठी थी। इस बीच विधायक हरबंस कपूर और खजानदास ने सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर इस मसले की तरफ उनका ध्यान खींचा। विधायक खजानदास के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता, व्यापारी सभी चाहते हैं कि सप्ताह में दो दिन शनिवार, रविवार को लॉकडाउन हो, तो इस पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। विधायक ने कहा कि हफ्ते में दो दिन लॉकडाउन रहने पर इस अवधि में बेहतर ढंग से शहरों, कस्बों में सैनिटाइजेशन हो सकेगा। विधायक खजानदास ने बताया कि मुलाकात के दौरान देहरादून क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के संबंध में भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440