राज्य में अफसरशाही पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं: धस्माना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में सरकार व नौकरशाही में चल रहे टकराव से राज्य का विकास कार्य ठप पड़ गये हैं। इसके लिए सरकार के मुखिया जिम्मेदार हैं। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पार्टी मुख्यालय राजपुर रोड में पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार के गठन के बाद से ही विधायिका व कार्यपालिका में टकराव देखने को मिलता रहा है वह आज चरम पर है। उससे यह साफ हो गया है कि राज्य में अफसरशाही पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि अधिकारी उनकी बात न सुनते हैं न मानते हैं। अब सबसे ताजा मामला राज्य मंत्री रेखा आर्य का है जिन्होंने अपने विभागीय उच्च अधिकारी के लापता होने व उनके अपहरण होने की तहरीर ही पुलिस को दे दी। साथ ही विभाग में हुए घोटाले का भी जिक्र किया। उन्होंने इस विफलता पर सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   7 से जय श्रीराम के जयघोष से गूंजेगा हल्द्वानी का रामलीला मैदान, ध्वज स्थापना के साथ 2026 की रामलीला की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440