उत्तराखण्ड में अब 1 मई तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, आदेश जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। उत्तराखंड में अब 1 मई तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। उक्त आदेश जारी करते हुए सचिव पंकज कुमार पांडे ने कहा है कि प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों को छोड़कर सभी दिनांक 29, 30 और 1 मई यानी शनिवार तक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व सरकारी कार्यालय 26 और फिर 28 तक बंद किए गए जाने के आदेश जारी किये गये थे।

यह भी पढ़ें -   टनकपुर की अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस-2024 में हासिल की सफलता

नैनीताल जिले में शासन द्वारा जारी नये आदेशों के क्रम में जिले भर के सभी कार्यालय अब एक मई तक बन्द रहेंगे। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया है कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन द्वार प्रदेश के सभी कार्यालय बन्द किये है। कोरोना के दृष्टिगत सरकार द्वारा 28 अप्रैल तक सभी कार्यालय बन्द किये गये थे। जारी आदेश के अनुसार सभी कार्यालय 29 अप्रैल से 1 मई तक बन्द रहेंगे। उन्होेंने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने तैनाती स्थल (मुख्यालय) में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अपना मोबाइल स्वीच ऑफ नहीं करेंगे। किसी भी समय जरूरत पड़ने पर अधिकारी व कर्मचारी को कार्यालय में बुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में हाइब्रिड वाहनों पर भी लगेगा ग्रीन सेस, परिवहन विभाग ने भेजा संशोधन प्रस्ताव
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440