कोरोना पर ठोस रणनीति बनाए सरकार : हरीश रावत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कोरोना संकट के चलते उपजी परिस्थितियों और कोरोना संक्रमितों के उपचार समेत अन्य मसलों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। साथ ही सुझाव दिया कि राज्य सरकार को कोरोना के संदर्भ में ठोस रणनीति बनानी चाहिए और उस पर कड़ाई से अमल भी होना चाहिए। सोशल मीडिया में अपनी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमित होना ऐसा लगता है, जैसे कोई सामाजिक अपराध हो गया है। अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों को भर्ती नहीं किया जा रहा। आखिर इस तरीके के हालात कब तक चलेंगे। जिस परिवार के सदस्य आइसोलेशन में हैं, उनकी देखरेख की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना से इतना डर रही है कि रिस्क लेना तो छोड़िये, वह दूर-दूर से झाक भी नहीं रही। उन्होंने सामाजिक कार्यकत्र्ताओं और कांग्रेसजनों से अपील की कि वे कोरोना संक्रमित परिवारों से मोबाइल पर संवाद बनाएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440