कर्मकार कल्याण बोर्ड में घपले की जांच करे सरकार : प्रीतम सिंह

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और विभागीय मंत्री के बीच चल रही खींचतान को लेकर सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्मकार कल्याण बोर्ड में करोड़ों के घोटाले की जांच होनी चाहिए। सरकार इससे बचने की कोशिश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुये प्रीतम सिंह ने कहा कि कर्मकार कल्याण बोर्ड में अनियमितता का आरोप कांग्रेस लगाती रही है। अब भाजपा के भीतर से यह आवाज उठ रही है। कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विभागीय मंत्री डा हरक सिंह रावत पर आरोप लगा रहे हैं। सरकार को आरोपों की जांच करनी चाहिए। प्रीतम ने पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे डा हरक सिंह रावत को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि डा रावत हमेशा नाराज ही रहते हैं। पिछली सरकार में बतौर कृषि मंत्री बजट प्रस्तुत करते हुए वह सरकार का गुणगान कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही वह सरकार के विरोध पर उतारू हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि महाराज भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए विभागों के ठेके छोटे करने का प्रस्ताव बनाने की बात कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440