कुमाऊं मंडल में घर-घर पहुंचेगी सरकारी टीम! मकानों का होगा सर्वे, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने की साझा की अहम जानकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी समेत पूरे कुमाऊं मंडल में प्रशासन ने बड़े स्तर पर भवन सर्वे की शुरुआत कर दी है। इस अभियान को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अहम जानकारी साझा करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है।

प्रशासन के मुताबिक, सर्वे टीम अब घर-घर जाकर लोगों से जरूरी जानकारी एकत्र कर रही है। इस दौरान मकानों को चिन्हित करने के लिए उन पर नंबर लिखे जा सकते हैं या पहचान के लिए विशेष निशान भी लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया सरकारी है और इसका मकसद क्षेत्र की सटीक और अद्यतन जानकारी जुटाना है।

कमिश्नर ने साफ किया कि नागरिकों को इस सर्वे को लेकर किसी तरह की शंका या विरोध करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्वे टीम का पूरा सहयोग करें, लेकिन साथ ही सतर्क भी रहें। खास तौर पर टीम के सदस्यों का सरकारी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जरूर जांचें, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: कुशग्रहणी अमावस्या आज, जानें 10 सितंबर 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी राशियों का भविष्यफल

यदि किसी व्यक्ति को इस सर्वे या इससे जुड़े किसी भी पहलू को लेकर जानकारी चाहिए, तो वह टोल फ्री नंबर 1855 पर संपर्क कर सकता है। यह सुविधा रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

गौरतलब है कि यह सर्वे आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 25 अप्रैल 2026 से हो चुकी है। इसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर तय किए गए 33 सवालों के जवाब जुटा रहे हैं और मौके पर ही मोबाइल एप के जरिए डेटा दर्ज किया जा रहा है।

उत्तराखंड में यह कार्य जिला और नगर निगम स्तर पर चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि हर मकान और परिवार का सही आंकड़ा तैयार किया जा सके।

प्रशासन का कहना है कि यह पहल भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी, इसलिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440