पर्वतीय लोक पर्व इगास पर सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करे: उक्रांद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल सरकार से मांग करता है कि पर्वतीय लोक पर्व इगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करें। इगास लोक पर्व जो कि दीपावली के ग्यारह दिन के बाद आता है, जिसका की अपना महत्व आए ऐतिहासिक लोक संस्कृति से जुड़ी आस्था है। पर्वतीय आंचलों में पशुओं की पूजा से लेकर तथा वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी की गाथाओं से जुड़ी है। राज्य के बने इन 20 वर्षाे में अन्य राज्यो के लोक त्योहारों को उत्तराखंड की सरकारें वोट बैंक समझ कर मनाती आती है चाहे वो छड़ पूजा से जुड़ा त्योहार हो या अन्य, लेकिन इगास जैसे त्योहार पर सरकार केवल औपचारिकता करती आयी है। उत्तराखंड क्रान्ति दल का स्पष्ट मानना है कि उत्तराखंड के लोकपर्वाे को सरकार महत्व देते हुये सांस्कृतिक तथ्यों हो इतिहास के महत्व को समझते हुये लोक पर्व इगास पर राज्य सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440