अवैध कब्जों पर सरकार की सख्तीः उत्तराखंड में 550 धार्मिक ढाँचे हटाए, 10 हजार एकड़ भूमि मुक्त-सीएम धामी का बड़ा बयान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अवैध कब्जों और जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर सरकार के कड़े रुख की जानकारी दी है। सीएम धामी ने बताया कि प्रदेश में 550 अवैध धार्मिक स्थलों से कब्जा हटाकर भूमि को सरकारी नियंत्रण में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राज्य की सांस्कृतिक पहचान और मूल निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, कई स्थानों पर सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध निर्माण और धार्मिक ढांचे खड़े किए गए थे, जिन पर अब सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड के कुछ इलाकों में जनसांख्यिकीय परिवर्तन की कोशिशें भी देखी जा रही हैं, और ऐसे मामलों पर सरकार पूरी तरह सतर्क है।

सीएम धामी ने आगे बताया कि अब तक लगभग 10,000 एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर भी चिंता जताते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े किसी भी अपराध पर सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी यह रुख जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हाल में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि उस दौरान पुलिस और मीडिया कर्मियों पर हमला किया गया था। इसके बाद सरकार ने निर्णय लिया है कि किसी भी दंगे या उपद्रव में सरकारी अथवा निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई अब आरोपियों से करवाई जाएगी, जिसके लिए विशेष कानून लागू किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440