राज्यपाल ने दी लोहड़ी पर्व की बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड के सभी नागरिकों विशेषतः पंजाबी समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि त्यौहार हमारे जीवन में उत्साह एवं ताजगी लाते हैं। त्यौहारों को मिलजुल कर मनाने से खुशियाँ कई गुना बढ़ती है और पूरे समाज का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण हो जाता है। देश, राज्य और समाज की तरक्की के लिए हमें तीज-त्यौहारों को मिलजुल कर मनाते हुए उनमें निहित भावना को पोषित करते रहना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ से टकराकर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440