उत्तराखंड की राज्यपाल एम्स ऋषिकेश में भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। बीते रोज उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। इसके बाद राज्यपाल आइसोलेट हो गईं थी। उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने की जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी थी। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों से अपील की कि वो भी अपनी जांच करवाएं। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बीते रविवार को कोरोना संक्रमित होने के कारण सोमवार को उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश पहुंची। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि राज्यपाल को प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। यहां वे चिकित्सकों की टीम की निगरानी में रहेंगी। इससे पहले कल उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वे एसिम्प्टमैटिक हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने आगे लिखा आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं वे सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं। आपको बता दें कि राजभवन में राज्यपाल के एक सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी, जिसके बाद रविवार की सुबह उन्होंने कोविड-19 जांच कराई थी।
विकासनगर और सहसपुर के अस्पतालों के चिकित्सकों ने पछवादून में 220 व्यक्तियों के रेपिड एंटीजिन और आरटी-पीसीआर टेस्ट किए। सीएचसी सहसपुर में रेपिड एंटीजिन में सुद्धोवाला का एक युवक पॉजीटिव निकला, जिसे कोविड अस्पताल देहरादून भेजा गया, जबकि विकासनगर क्षेत्र के डाकपत्थर में एक युवती संक्रमित पाई गई। उसे चिकित्सकों ने होम आइसोलेट किया है।
उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के नोडल अधिकारी डा. टीएस डुंगरियाल ने जानकारी दी कि चिकित्सकों ने 16 रेपिड एंटीजिन और 51 आरटीपीसीआर टेस्ट किए। एंटीजिन टेस्ट में डाकपत्थर की युवती पॉजीटिव व पाए जाने पर उसे होम आइसोलेट किया गया। वहीं, सीएचसी सहसपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता सयाना ने बताया कि चिकित्सकों ने 153 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 83 पीसीआर टेस्ट थे। बाकी रेपिड एंटीजिन टेस्ट में सुद्धोवाला का एक युवक पॉजीटिव पाया गया, जिसे कोविड अस्पताल देहरादून भेजा गया।

यह भी पढ़ें -   18 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440