बाबा साहब की 135वीं जयंती पर हल्द्वानी में भव्य शोभायात्रा, शहरभर में हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आज 14 अप्रैल को युवा जाटव समाज एकता अंबेडकर मिशन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में भारत के संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगल पड़ाव स्थित डॉण् भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद अंबेडकर नगर से ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गईए जिसमें सर्व समाज के लोगों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया।

शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर सवार दो सैनिक आकर्षण का केंद्र रहे। उनके पीछे रथ पर बाबा साहब की झांकी और गौतम बुद्ध की झांकी सजाई गई। यात्रा हल्द्वानी के मुख्य मार्गों से होती हुई कालूसिद्ध बाबा, प्रेम टॉकीज, राजपुरा होते हुए तिकोनिया चौराहे पहुंची, जहां विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह शरबत और खान.पान का वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि

शोभायात्रा का समापन दमुवाढूंगा स्थित अंबेडकर पार्क में हुआ, जहां आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से आए मुख्य अतिथियों ने अपने विचार रखे। इस दौरान छोलिया नृत्य और बाबा साहब के जयघोषों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा जाटव समाज एकता अंबेडकर मिशन के साथ.साथ एकता जनसेवा फाउंडेशन, एंटी करप्शन सेल और राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि

इस अवसर पर सिंह ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष) जीतू सागर (प्रदेश सचिव), रोहित दिवाकर (प्रदेश मीडिया प्रभारी), शशि गुप्ता (नगर अध्यक्ष), लक्ष्मी देवी (नगर सचिव), सलीम अहमद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

साथ ही संजय कुमार सागर, प्रदीप सागर, पवन सागर, विजेंद्र सागर, पंकज सागर, सोनपाल सागर, दीपक सागर, दीपू सागर, प्रेम चौधरी, बॉबी सागर, अनिल सागर, बनवारी सागर, नीरज सागर, मोहित सागर, अरुण सागर, राजेश सागर, मनोज जाटव और सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440