अंगूर के जूस के साथ नहीं खाएं कोई दवाई, पड़ सकते हैं लेने के देने

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ज्यादातर लोग दवाई खाने के लिए जूस का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ऐसा करने वालों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि ये खतरनाक हो सकता है। सभी फलों के जूस के साथ दवा नहीं लेनी चाहिए. अगर आपकी ऐसी आदत हैं तो इसे फौरन बदल दें। कभी-कभी जूस के साथ दवा लेने पर इसका असर कम हो जाता है।

अंगूर के जूस के साथ न लें दवा
एक्सपर्ट्स का मानना है कि फ्रूट जूस के साथ दवा लेने पर कभी-कभी इससे एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में अंगूर, संतरा और कभी-कभी सेब का जूस के साथ दवा लेना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

जूस और दवा का कॉम्बिनेशन खतरनाक
ऐसा कहा जाता है कि अंगूर का रस ब्लड फ्लो में जानेवाली दवाओं की मात्रा को कम कर देता है। इसलिए रक्तचाप और दिल की धड़कन की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अंगूर का जूस न पीने की चेतावनी दी जाती है।

शरीर को हो सकता है नुकसान
एक रिसर्च में बताया गया है कि संतरे, सेब और अंगर का जूस कैंसर की दवाओं के अलावा एंटी बायोटिक्स का असर भी कम कर देता है। शोध में अंगूर के रस के साथ दवा लेने पर देखा गया कि सिर्फ आधी दवा ही शरीर में जा सकी। जूस दवा को सोखने की क्षमता को कम कर देते हैं।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पानी के साथ ही लें दवा
दवा को ज्यादा पानी यानी कि एक ग्लास पानी के साथ लें। पानी के साथ दवा लेना सबसे सुरक्षित हैं। थोड़ा पानी के साथ दवा लेने से यह शरीर में ठीक से नहीं घुलते हैं। लेकिन अधिक पानी के साथ लेने से ये आसानी से घुल जाते है। ठंडे पानी के साथ भी दवा लेने से परहेज करना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440