उत्तराखंड में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, शुक्रवार को 618 नए मामले तथा 10 लोगों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ फिर बढ़ गया। आज राज्य में 618 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा बढ़कर 76893 हो गया है,, जबकि आज इस संक्रमण से 10 लोगों की मौत विभिन्न कोविट केयर सेंटर में हुई है, इस तरह राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या 1273 हो गई है। आज 560 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जबकि आज तक कुल 4994 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इस संक्रमण का इलाज करा रहे है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 39 बागेश्वर में 13 चमोली में 40 चंपावत में 7, देहरादून में सबसे अधिक 239 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले। इस तरह आज हरिद्वार में 48 नैनीताल जनपद में 93 पौड़ी गढ़वाल में 34 पिथौरागढ़ में 33 तथा रुद्रप्रयाग में आज 13 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। टिहरी गढ़वाल में 20 उधम सिंह नगर में 21 तथा उत्तरकाशी में कुल 18 लोगों में यह संक्रमण पाया गया। इस तरह आज 618 संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 76893 हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440