कोरोना संक्रमण से बढ़ रहा रिकवरी दर का ग्राफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रदेश में अब तक 36 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। वर्तमान में लगभग 10 हजार सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। टिहरी जिले की सर्वाधिक रिकवरी दर 86 प्रतिशत है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 47502 हो गई है। इसमें 36646 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश की रिकवरी दर में तेजी आई है और 77 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है। रिकवरी दर में टिहरी जिला पहले स्थान पर है। जबकि दूसरे स्थान ऊधमसिंह नगर में 85 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर बागेश्वर में 81 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। अल्मोड़ा जिले में 74 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग में 76 प्रतिशत, पौड़ी जिले में 60 प्रतिशत, हरिद्वार में 81 प्रतिशत, नैनीताल में 76 प्रतिशत, चंपावत में 66 प्रतिशत, उत्तरकाशी में 76 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 75 प्रतिशत, चमोली जिले में 62 प्रतिशत मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   7 से जय श्रीराम के जयघोष से गूंजेगा हल्द्वानी का रामलीला मैदान, ध्वज स्थापना के साथ 2026 की रामलीला की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440