समूह केन्द्र केरिपु. बल काठगोदाम में महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में प्रेरणादायी महिलाओं ने अपने अनुभवों को किये सांझा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/काठगोदाम। समूह केन्द्र केरिपु. बल काठगोदाम (उत्तराखण्ड) परिसर में क्षेत्रीय कावा संगठन द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित प्रेरणादायक संगोष्ठी में प्रेरणादायी महिलाओं ने अपने अनुभवों को सांझा किया। इस मौके पर समूह केन्द्र के अधिकारी सहित महिलाओं एवं कार्मिक मौजूद रहे। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

संगोष्ठी में मुख्य रूप से तेजाब हमले की पीड़िता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री कविता बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती विद्या महतोलिया तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती बबीता बिष्ट ने अपने जिन्दगी के कड़वे अनुभवों और उनसे उबरकर समाज में अपना प्रतिष्ठित स्थान हासिल करने के बीच की यात्रा के बारे में विभिन्न अनुभवों को उपस्थित महिलाओं एवं कार्मिकों से सांझा किया। इस दौरान सांझा किये अनुभव पर सभी उपस्थितजन भावुक हो उठे। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

पुलिस उपमहानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा ने उपस्थित प्रतिष्ठित महिला वक्ताओ धन्यवाद ज्ञापित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किये एवं कहा कि आपके द्वारा सांझा किये गये प्रसंग हम सभी के लिए अत्यन्त प्रेरणादायी है एवं हम सभी अपने जीवन मे इनको आत्मसात करने की कोशिश करेगें। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   बहनों को बहुत समझाया, नहीं मानीं…’ भाई ने पुलिस के सामने खोला कत्ल का राज, चरित्र पर शक से लेकर संपत्ति विवाद तक जांच

कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा, कमान्डेण्ट विजय कुमार, क्षेत्रीय कावा उपाध्यक्षा मीना कुमारी, सहा0 कमान्डेण्ट संदीप कुमार बिष्ट एवं समुह केन्द्र परिसर में निवासरत परिवारों की महिलाओं एवं कार्मिकों ने सक्रिय भागीदारी की।

यह भी पढ़ें -   नेपाल में तबाही की बाढ़: 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता, 8 से ज्यादा मौतें

Group Center Keripu. Inspirational women shared their experiences in the seminar organized on Women’s Day at Bal Kathgodam

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440