समाचार सच, देहरादून। सरकारी स्कूलों के साथ ही कई निजी स्कूल भी सोमवार से खोले गए। पहले दिन चुनिंदा निजी स्कूलों को ही अनुमति मिली है। इनमें वेल्हम ब्वॉयज स्कूल, चिल्ड्रन एकेडमी व अन्य स्कूल शामिल हैं। वहीं, ज्यादातर स्कूलों को औपचारिकताएं पूरी करने में कुछ दिन का वक्त लगेगा, जिसके बाद ही स्कूल खुल सकेंगे। प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कश्यप ने बताया कि जिन स्कूलों ने सरकार की गाइडलाइन को पूरा कर लिया है और प्रशासन की टीम ने स्कूल का निरीक्षण कर अनुमति दी है, वे सभी स्कूल खुले हैं। जबकि अन्य स्कूल भी गाइडलाइन को पूरा कर अनुमति लेने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। कई स्कूलों ने दीपावली के बाद भी स्कूल खोलने की बात कही है। अभी तक एसओपी में किसी भी शिकायत पर स्कूल प्रबंधन को ही जिम्मेदार ठहराया गया था। जबकि अभिभावकों की मुख्य जवाबदेही तय होनी चाहिए थी। अब सरकार ने स्कूलों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए समाधान निकाला है। इसमें अभिभावकों को एक पत्र को भरना होगा। अगर कोई स्कूल खोला गया है। प्रबंधन द्वारा क्लास का चार्ट छात्रों को मुहैया कराया जा रहा है। अगर कोई छात्र स्कूल नहीं आना चाहता है तो वह घर से ही निर्धारित समय पर ऑनलाइन क्लास से जुड़ सकता है। हालांकि, स्कूलों की ओर से अभिभावकों को छात्रों को स्कूल भेजने की अपील की गई। उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं में प्रैक्टिकल के अभ्यास के लिए स्कूल आना जरूरी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












