समाचार सच, हल्द्वानी। नगर व आस-पास के क्षेत्रों में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। आए दिन गुलदार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक दे रहा है। बुधवार की देर रात गुलदार ने गौलापार क्षेत्र के बागजाला गांव में एक भाजपा नेता के घर के बाहर बंधी बछिया को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार गौलापार के बागजाला में भाजपा नेता बसंत कुमार का घर हैं। बुधवार को उनके वहां काम करने वाले साझीदार ने बछिया को घर के बाहर बांध दी। प्रातः जब परिवारजन उठे तो बछिया का अधखाया शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस पर वनाधिकारी मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों के अनुसार बछिया को गुलदार ने अपना निवाला बना रखा है। ग्रामीणों के अनुसार गौलापार के कई क्षेत्रों में गुलदार की दस्तक कई दिनों से देखी जा रही थी। इधर इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



