फतेहपुर के गुजरौड़ा ग्राम सभा में गुलदार ने बनाया बछिया को निवाला, क्षेत्र में दहशत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। फतेहपुर के गुजरौड़ा ग्रामसभा में गुलदार ने एक बछिया को अपना निवाला बना लिया। बुधवार को ग्रामसभा में बछिया के अवशेष मिलने से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे क्षेत्रवासियों में आबादी क्षेत्र में गुलदार आने से दहशत है।
बुधवार की सुबह क्षेत्र के रमेश पाण्डे ने क्षेत्र में बछिया के अवशेष को देखा तो उसके होश उड़ गये। उन्होंने इस सूचना तत्काल ग्राम प्रधान रितु जोशी को दूरभाष पर दी। देखते देखते क्षेत्र में क्षेत्रवासी एकत्र हो गये। ज्ञात हो कि विगत दिनों भी कई बार क्षेत्र में कई बार गुलदार देखा गया है। इस बावत क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करवा चुके है।
इधर प्रधान रितु जोशी ने घटना स्थल पर पहुंची और जानकारी ली। उन्होंने दूरभाष से वन विभाग अधिकारी दिवान सिंह नेगी को सूचित किया। जिसपर श्री नेगी ने क्षेत्र का मौका मुआयना किया। इधर दौरान ग्राम प्रधान ने विभाग द्वारा रात्रि गश्त करवाने की बात की। साथ ही क्षेत्र में कैमरे लगवाने की मांग की। जिस पर विभाग अधिकारी ने बताया कि नवाड़ सैलानी, मल्ला फतेहपुर आदि जगह पर नाइट विजन कैमरे लगा दिए हैं। उन्होंने शीघ्र ही ग्रामीणों को गुलदार से निजात दिलाये जाने का आश्वासन दिया है।
इधर समाचार लिखे जाने तक उक्त मिली मृत बछिया के मालिका पता नहीं चल पाया था। प्रधान अपने स्तर से जानकारी जुटाने में लगी हुई थी। दूसरी ओर आज मृत मिली बछिया के मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440