समाचार सच, नैनीताल। जनपद नैनीताल के भीमताल क्षेत्र वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी के अनुसार दुधली में गुलदार पकड़ा गया है। गुलदार के सैंपल लेकर जांच की जायेगी। जांच के बाद ही मालूम चलेगा कि गुलदार आदमखोर है कि या नहीं।
आपको बताते चले कि नैनीताल का भीमताल इलाका इन दिनों नरभक्षी बाघ-गुलदार की वजह से चर्चा में है। यहां पिछले दिनों बाघ ने तीन महिलाओं को मार डाला। पहला मामले में सात दिसंबर को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मलुवाताल के कसाइल तोक में घास काट रही 35 वर्षीय इंद्रा देवी को वन्यजीव ने जान से मार दिया था। जबकि दूसरे मामले में नौ दिसंबर को ग्राम पिनरो में खेत में काम कर रही 38 वर्षीय पुष्पा देवी ने भी हमले से मारी गयी थी। इन दोनों की भारतीय वन्यजीव संस्थान से आयी रिपोर्ट में बाघ द्वारा हमला कर उन्हें मारा है। इसके बाद 19 दिसंबर को अलचौना के तोक ताड़ा में 19 वर्षीया निकिता भी वन्य जीव के हमले में मारी गई थी। अभी इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि निकिता पर हमला करने वाला वन्य जीव बाघ या गुलदार है।
ज्ञात हो कि शासन ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करते हुए मारने के आदेश दिए थे, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने स्वत संज्ञान लेकर उसे सीधे मारने से मना कर दिया था। नरभक्षी को गुलदार या बाघ चिन्हित कर पाने में असफल रहने पर न्यायालय ने पहले उसे चिन्हित कर कब्जे में लेने को कहा था। जिस पर वन विभाग ने हिंसक वन्यजीव को पकड़ने के लिए 14 पिंजरे और 36 कैमरा ट्रैप लगाए। आज बड़ौन रेंज के दुधली गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। अब पकड़े गए गुलदार का सैंपल लिया जाएगा, उसके बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















