गुरूदेव फाउंडेशन ने किया ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गुरुदेव फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चार वर्ग थे महिला वर्ग में प्रथम एकता अग्रवाल, द्वितीय अनुरागी कुशवाहा एवं तृतीय प्राची गुप्ता ने स्थान प्राप्त किया। वहीं बिजनौर की गुंजन सिर्फ एक अंक से पीछे रह गयी। हेमा भट्ट, प्रियंका, रूचि, तृप्ति,संगीता ने भी फाउंडर चॉइस में भाग लिया तथा किशोरी वर्ग में वंशिका प्रथम, ज्योति द्वितीय, रागिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसमे सिया को कान्सोलेशन और शौर्य राय को फाउंडर चॉइस पुरस्कार मिला। बच्चो की जूनियर वर्ग में मायेरा गरिया प्रथम, शिनवी द्वितीय, हमदुल्ला को तृतीय स्थान मिला। सीनियर वर्ग में अंजल प्रथम, ग्रेसी द्वितीय, सौम्या तृतीया स्थान प्राप्त किया। फाउंडेशन की संचलिका हर्षिता शर्मा ने बताया की जन्माष्टमी तथा स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर गुरुदेव फाउंडेशन पर उक्त प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई। नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के जज मुंबई के बॉलीवुड के कोरियोग्राफर आदर्श गुप्ता, हल्द्वानी के नलिन ब्लूटिया एकता शर्मा गुरुदेव फाउंडेशन की जज रिचा गोयल (व्हाइट पर्ल ग्रुप) हर्षिता शर्मा (संचलिका) तथा मोनिका शर्मा स्वयं निर्णय मंडल का भाग रही दूसरी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मे सक्ष्मा, आर्या, पलक ने प्रथम स्थान वोमेय्यरा रने, अयाना द्वितीय तृतीया अयंश और औनिक रहे। मोनिका का कहना था कि कुल मिलाकर 5 प्रतियोगिता हैं, जिसमें कई शहरों के लोगों ने हिस्सा लिया है कला प्रतियोगिता में प्रियांशी गोयल प्रथम, ओजस्विन द्वितीय रहे, सभी बच्चो का ऋचा गोयल ने प्रोत्साहन बढ़ाया सबसे अच्छी जोड़ी में बरेली की शिखा ने अपने बेटोें सार्थक और समक्ष के साथ प्रतियोगिता में धूम मचा दी जिनका निर्णायक मंडल में नीतिशा शर्मा, मोनिका और हर्षिता रहे नगर अध्यक्ष मोनिका ने बताया कि सभी को गुरुदेव फाउंडेशन की तरफ से सर्टिफिकेट देके सम्मानित किया और बताया कोरोना काल कि चलते गुरुदेव फाउंडेशन ऑनलाइन प्रतियोगिता करवा रहा है जिससे महिलाओ और बच्चांे का टैलेंट बाहर आए तथा अपनी कला और प्रतिभाग का उजागर करने का मंच मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440