झाड़-फूंक में भरोसा करना पड़ा भारी, तांत्रिक ने महिला को इलाज के नाम पर किया रेप, बनाया न्यूड वीडिया किया ब्लैकमेल

खबर शेयर करें

Had to rely heavily on exorcism, Tantrik raped woman in the name of treatment, made nude videos and blackmailed her

समाचार सच, जसपुर (उधमसिंह नगर)। उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जिले स्थित जसपुर में झाड़-फूंक करने के बहाने एक युवती के साथ रेप की घटना सामने आई है। पीड़ित युवती के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खेड़ा स्थित पप्पू कॉलोनी निवासी नसीम अहमद पुत्र अनवर तंत्र विधा का काम करता है। उसकी क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। जहां उसका आना-जाना रहता था। वर्ष 2021 में रिश्तेदार के पड़ोस में रहने वाली एक युवती की तबीयत खराब होने पर उसने उसका उपचार शुरू हुआ। युवती का आरोप है कि पिछले साल फरवरी में नसीम ने उसको तंत्र विधा से इलाज के बहाने अपने घर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश कर दिया। बेहोश होने पर नसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में तांत्रिक झाड़ फूंक करने के बहाने युवती को अपने साथ कलियर ले गया। जहां उसने एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म कर चुपके से उसकी न्यूड वीडियो बना ली। साथ ही युवती के किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

बीती 13 जनवरी को युवती जसपुर बाजार आई थी। आरोपी ने उसे देख लिया और दुष्कर्म के उद्देश्य से फिर घर ले जाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर युवती से नसीम ने मारपीट की। साथ ही जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। किसी तरह युवती ने अपने को बचाकर तांत्रिक की करतूत अपने परिजनों से बताई। लेकिन परिजनों ने तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय तांत्रिक कि ही पुत्री से युवती के भाई का रिश्ता तय कर दिया। इधर जब पीड़ित युवती ने किसी तरह कोतवाली की शरण लेकर न्याय की गुहार लगायी। इस मामले में कोतवाल पीएस दानू ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440