-एचपीसीएल द्वारा दिसम्बर 2022 तक गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मेयर ने 200 करोड़ की इस परियोजना का शिलान्यास

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी व लालकुआं वासियों को जल्द ही गैस सिलेंडरों से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए गैस पाईप लाईन बिछाई जा रही है। 200 करोड़ की इस परियोजना का शिलान्यास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक बंशीधर भगत व मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि गैस पाईप लाइन परियोजना का कार्य पूर्ण होने से निश्चित रूप से जनता को लाभ मिलेगा। मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सांसद अजय भट्ट का आभार जताया। परियोजना के तहत कठघरिया से एचपीसीएल की गैस पाइप लाइन बिछनी शुरू हो गई है जो कठघरिया से दमुवांढूगा, नैनीताल रोड से मंगलपड़ाव होते हुये लालकुआं से रूद्रपुर को जायेगी। जहां छतरपुर में छतरपुर में एचपीसीएल अपना वितरण प्लांट बनायेगा। इसके लिए मंगल पड़ाव तक 12 इंच व हल्द्वानी नगर में 8 इंच की पाईप लाईन की जाल का सर्किल बिछाया जाएगा। इस दौरान कुमाऊं मण्डल विकास निगम उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने कहा कि इस योजना से पाइप लाइन के जरिये घर-घर मे गैस की आपूर्ति होने का सीधा लाभ गृहणियों व महिलाओं को मिलेगा। इससे उनके समय की बचत भी होगी। एचपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर उत्कर्ष सिंह ने बताया कि इस परियोजना के तहत दिसम्बर 2022 तक हल्द्वानी निवासियों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में इन लोगों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में दर्जा मंत्री प्रकाश हर्बाेला, तरूण बंसल, अजय राजौर, मजहर नईम नवाब, डॉ बहादुर सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष नवीन पंत, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति दीपक मेहरा, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रमोद तोलिया, महेश खुल्वे, धीरेन्द्र रावत, प्रताप सिंह बोरा, प्रताप बिष्ट, दिनेश आर्य, महेश खुल्वे, सचिन साह, कमल नयन जोशी, प्रदीप जनोटी, नवीन भट्ट, कमल पाण्डे, सुरेश गौड़, मनोज पाठक, विनीत अग्रवाल, प्रताप रैक्वाल, प्रताप बिष्ट, ज्ञानेन्द्र जोशी, प्रतिभा जोशी, अल्का जीना, गीता जोशी, आशा शुक्ला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष महबूब अली आदि मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


