हल्द्वानीः भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने चुनाव प्रचार तेज किया, कांग्रेस पर लगाए घुसपैठियों के पक्षपात के आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव में भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने अपने चुनाव प्रचार को गति देते हुए आज मानपुर पूरब (वार्ड 56), प्रगति विहार (वार्ड 53), चौफला चौराहा (वार्ड 37), और पीतांबरी धाम (वार्ड 45) में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कीं। इन सभाओं में गजराज सिंह ने क्षेत्रवासियों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कांग्रेस पर विकास की अनदेखी और घुसपैठियों के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रत्याशी का आह्वान
गजराज सिंह बिष्ट ने नुक्कड़ सभाओं में जनता से कहा कि नगर के विकास के लिए तुलनात्मक अध्ययन करें और भाजपा को वोट देकर कांग्रेस को सबक सिखाएं। उन्होंने कांग्रेस को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा घुसपैठियों के हित में काम किया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 20 फरवरी को पेश होगा आम बजट

60 वार्डों में जनसंपर्क का लक्ष्य
गजराज सिंह ने बताया कि वह मतदान की तारीख तक 60 वार्डों में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अपनी योजनाएं जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने भाजपा के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि विगत 10 वर्षों में नगर निगम के प्रगति कार्य उनकी पार्टी की स्पष्ट उपलब्धियां हैं।

रकसिया नाला परियोजना का उल्लेख
भाजपा प्रत्याशी ने रकसिया नाला परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसे केवल फोटो खिंचवाने का विषय बनाया, जबकि भाजपा ने इसे हल कर 30 करोड़ की लागत से डेढ़ किलोमीटर भूमिगत नहर निर्माण का काम शुरू किया है।

गजराज सिंह ने कांग्रेस को केवल वोट बैंक बचाने वाली पार्टी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हल्द्वानी के लिए कुछ नहीं किया है और उनके पास भविष्य के लिए कोई योजना भी नहीं है। बिष्ट ने जनता से अपील की कि वे नगर के विकास के लिए भाजपा को समर्थन दें और कांग्रेस को उसकी विफलताओं का जवाब दें।

यह भी पढ़ें -   सूरजकुंड मेले में कुमाऊंनी हस्त कला आकर्षण का केंद्र बनी

चुनाव प्रचार में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रमोद तोलिया, महेश शर्मा, भुवन जोशी, रेनू अधिकारी, मोहन पाठक, विनोद तिवारी, राजेंद्र नेगी, महेश जोशी, मुन्नी बिष्ट, कल्पना बोरा, सुशील वर्मा, भुवन कांडपाल, मनीष बिष्ट, त्रिभुवन शर्मा, पूजा भट्ट, कंचन उप्रेती, महेंद्र कश्यप, पन राम समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440