हल्द्वानीः रेडीमेड कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग में लाखों की कीमत का कपड़ा खाक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी की भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के अंबिका बिहार कॉलोनी में स्थित कपड़े के गोदाम में मंगलवार को अचानक आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकाण्ड में लाखों की कीमत का कपड़ा जल खाक हो गया।

आग इतनी विकराल थी कि इसने तीन मंजिला भवन को चपेट में ले लिया। पुलिस और दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि किसी भी तरह से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन लाखों रुपये का नुकसान जरूर हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड के अंबिका विहार कॉलोनी के पास हेमंत शाह नाम के व्यापारी है जिनका रेडीमेड कपड़े का काम है और यही घर पर उन्होंने गोदाम भी बना रखा है। मंगलवार को अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीन मंजिला भवन को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के वाहनों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। गनीमत यह रही कि किसी भी तरह से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बिहारः अशोक धाम मंदिर में मौत की भगदड़- सावन सोमवार पर उमड़ी भीड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440