हल्द्वानी: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां प्रेम टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस को प्रेम टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के पास शव मिलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव कीचड़ में सना हुआ था।

चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव देवेंद्र राणा ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक नशे का आदी था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440