हल्द्वानी: डीएम ने किया नहर कवरिंग क्षेत्र का निरीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बुधवार को नगर निगम निकट नहर कवरिंग क्षेत्र का जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सिंचाई एवं जलसंस्थान विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि यह कार्य लोनिवि, सिंचाई, जलसंस्थान एवं विद्युत विभाग द्वारा किया जा रहा है सभी विभाग के अधिकारी प्रतिदिन कार्याे की मॉनिटरिंग करें किसी एक विभाग के द्वारा कार्याे में देरी होने पर आमजनमानस को परेशानियों से गुजरना ना पडे़।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभिन्यता सिंचाई केएस बिष्ट ने बताया कि 1 नवम्बर 2022 को कार्य प्रारम्भ किया गया था कार्य पूर्ण करने की समयावधि 23 मई को है। उन्होंने बताया कि 06 करोड़ 37 लाख के लागत से 712 मी. नहर कवरिंग जिसमें से 527 मी. का कार्य पूर्ण कर लिया गया है अवशेष कार्य सीवर लाईन शिफ्टिंग की वजह कार्य धीमी गति से हुआ है।

यह भी पढ़ें -   जयकारों से गूंजा अल्मोड़ा, भव्य शोभायात्रा के साथ गोल्ज्यू महोत्सव का आगाज

जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभिन्यता जलसंस्थान को मौके पर निर्देश दिये कि सीवर लाईन शिफ्टिंग के साथ ही बेड लेवल कार्य शीघ्र किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार | पापांकुशा एकादशी आज, स्मार्त और वैष्णव दोनों रखेंगे व्रत, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, अधिशासी अभिन्यता सिंचाई केएस बिष्ट, एई जलसंस्थान रविन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

Haldwani: DM inspected the canal covering area

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440