हल्द्वानी: गजराज सिंह बिष्ट ने दमुवाढुंगा क्षेत्र से शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज हल्द्वानी के दमुवाढुंगा क्षेत्र से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने वार्ड संख्या 36 के जवाहर ज्योति प्रथम अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया और स्थानीय निवासियों को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और विधायक कपकोट सुरेश गाड़िया के साथ जनसंपर्क किया और हल्द्वानी नगर निगम में “कमल” खिलाने का संकल्प लिया।

गजराज सिंह बिष्ट ने नुक्कड़ सभा के दौरान क्षेत्रवासियों से बात करते हुए बताया कि निवर्तमान मेयर द्वारा 264 लाख की लागत से हल्द्वानी शहर का सबसे बड़ा पार्क बनवाया गया है, जो आज क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक अनमोल धरोहर बन चुका है। उन्होंने बाबा साहब की आदमकद मूर्ति की स्थापना के महत्व को भी रेखांकित किया और क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान किया।

बिष्ट ने यह भी कहा, “हमारा उद्देश्य हल्द्वानी के विकास को नए आयाम तक पहुंचाना है।” उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जानबूझकर चुनावी मैदान से बाहर हो रहे हैं ताकि कांग्रेस को लाभ मिल सके, लेकिन हल्द्वानी की जनता इस साजिश को सफल नहीं होने देगी।

यह भी पढ़ें -   वैश्विक मुद्दों पर मंथन के लिए डीपीएस हल्द्वानी में जुटे विद्यार्थी, दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस का आगाज

इसके बाद, गजराज सिंह बिष्ट ने कुमाऊं संभाग कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें आगामी प्रचार अभियान को और तेज करने की रणनीति बनाई गई। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या 8 (जगदम्बा नगर), 46 (गैर वैशाली), और 41 (भगवानपुर) में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया और क्षेत्रवासियों से समर्थन मांगा।

यह भी पढ़ें -   विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जांचने की कवायद तेज, 11 दिसंबर तक मिलेगा सुधार का मौका

गजराज सिंह बिष्ट ने यह भी कहा कि उनके चुनाव प्रचार में उनका धर्म और पूजा अर्चना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वह रोजाना मंदिरों में पूजा करते हैं और इसे ही अपनी ऊर्जा का स्रोत मानते हैं।

इस मौके पर निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा कार्यकर्ता भुवन जोशी, नवीन भट्ट, संजय दुमका, रेनू अधिकारी, रोहित पांडे, दिनेश आर्या, रत्नेश शाह, बॉबी आर्य, चंद्र प्रकाश, मुन्नी बिष्ट, नवीन जोशी, कमल पांडे, प्रताप बोहरा समेत कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440