समाचार सच, हल्द्वानी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन के साथ ही पूरे देश में जहां उत्सव का माहौल नजर आया वहीं देर सायं दीपोत्सव के साथ जमकर आतिशबाजी चलाई गयी जिससे पूरा वातावरण दो माह पूर्व ही दीपावली जैसा नजर आ रहा था। धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक व व्यापारी संगठनों ने अपने-अपने तरीके से उत्सव मनाया।
हल्द्वानी के भक्त भी इस दिन को त्यौहार और उत्सव के रूप में मनाते नजर आये जहां सुबह से ही घंटे-घड़ियाल व शंखनाद कर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करी। वहीं देर सायं नगर के लगभग हर हिस्से में दीपोत्सव कर दीपावली जैसा माहौल बना दिया।
हरि शरणम जन संस्थान ने बांटे नगर के कई स्थानों में 30 किलो लड्डू

समाचार सच, हल्द्वानी। हरि शरणम जन संस्था की ओर से 250 राम भक्तों ने नगर में साठ से अधिक स्थानों पर बेसन के 30 हजार लड्डू बांटे। संस्था प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने नेतृत्व में सैकड़ों भक्तों ने कालाढूंगी चौराहा स्थित श्री कालू सिद्ध मंदिर पर घंटे बजाए। सायंकाल रामलीला मैदान में भव्य दीपमाला के साथ आतिशबाजी हुई। इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे।
प्राचीन राममंदिर में आयोजित भजन संध्या से वातावरण बना भक्तिमय

समाचार सच, हल्द्वानी। प्राचीन राममंदिर में श्रीसांई म्यूजिकल परिवार की तरफ से भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक अमन सांवरिया व भाष्कर जोशी भगवान राम की सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुति कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर 751 दीपो को प्रज्जवलित किया गया वहीं 21 किलो लड्डू का महाभोग लगाया। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी विवेक शर्मा ने बताया कि भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर पूरे मंदिर को बिजली की मालाओं से शोभायामान कर इस कार्यक्रम की शुरूआत कर दी गयी।
प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने मंदिर परिसर में जलाये देशी घी के 501 दीये

समाचार सच, हल्द्वानी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता के तत्ववाधान में शिव मंदिर के बाहर 501 देशी घी के दीपों का प्रज्जवलित किया गया वहीं आतिशबाजियों से भगवान श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को देश का गौरव बताया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सभी सदस्य एवं भक्तगणों को प्रसाद भी वितरण किया गया। शहर के श्रीरामलीला मैदान में भी हरिशरणमजन द्वारा भव्य आतिशबाजी छोड़ी गयी इससे पूर्व भूमि पूजन के बीच कालाढूंगी चौराहे पर घंटे बजाकर तथा 51 स्थानों पर मिष्ठान वितरण कर आज के सुनहरे पल को यादगार बनाया। इस मौके पर मुख्य रूप से समिति संरक्षक रूपेन्द नागर, नंदकिशोर लाला जायसवाल, हरिमोहन अरोड़ा, दिनेश अग्रवाल दीपू, अशोक सिंधी आदि मौजूद थे।
भाजपा युवा मोर्चा ने 14-14 दीपक जलाकर मनाया उत्सव

समाचार सच, हल्द्वानी। अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास होने से उत्साही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप कुकसाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुबह 7.00 बजे घर-घर जाकर भगवा ध्वज वितरण किये। तद्पश्चात दिन में 12.00 बजे से कार्यकर्ता द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया और रात्रि 7.30 बजे से अपने-अपने घरों में 14-14 दीपक जलाए और आतिशबाजी कर जश्न का इजहार किया।
इस अवसर पर अभिषेक शर्मा, विवेक सांगुड़ी, विष्णु सक्सेना, दिपांशु शर्मा, रोशन खोलिया मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


