हल्द्वानीः लेडीज कपड़ों के शोरूम में भीषण आग! धधकती लपटों से मचा हड़कंप, लाखों का माल खाक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर की ठंडी सड़क पर रविवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लेडीज़ कपड़ों के शोरूम में भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, और वहां रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धुआं उठता देख पास के दुकानदारों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस शोरूम में आग लगी, उसके ठीक ऊपर एक गोल्ड लोन बैंक संचालित था। गनीमत रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें -   मसूरी घूमने निकले व्यापारी की संदिग्ध मौत! सड़क किनारे मिली कार, 200 मीटर नीचे खाई में पड़ा मिला शव

फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तारा दत्त पाण्डे का निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर

एक दुकानदार ने बताया, “हमने जैसे ही ऊपर से काला धुआं निकलता देखा, तुरंत दमकल को कॉल किया। कुछ ही मिनटों में आग बेकाबू हो गई थी।”

शोरूम मालिक का कहना है कि दुकान में लाखों रुपये का माल मौजूद था, जो पूरी तरह जल गया। प्रशासन ने आग से हुए नुकसान का आकलन करने और घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440