हल्द्वानी महानगर कांग्रेस की ‘एक मंच, एक साथ संवाद कार्यक्रम’ का हुआ विधिवत शुभारंभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रत्येक बूथ के हर कार्यकर्ता तक पहुंचने और उनके विचार जानने के लिए हल्द्वानी महानगर कांग्रेस की ‘एक मंच, एक साथ संवाद कार्यक्रम’ का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के सफल नेतृत्व में यहां लालडाँठ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में एक मंच, एक साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिह बिष्ट ने समर्पित कार्यकर्ताओ की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन के लिये सभी कांग्रेस परिवारजनो के सहयोग का आहवाहन किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने कार्यकाल में कर्मठ, निष्ठावान कार्यकर्ताओ को कमेटी में स्थान देंगें, जिससे पार्टी आम जनता की आवाज बन कर कार्य करें।

विधायक सुमित हृदयेश ने अपने संबोधन में आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु कार्यकर्ताओ में जोश भरा और विश्वास दिलाया कि महानगर कांग्रेस जन सरोकारो के मुद्दों पर जन सहभागिता सुनिश्चित करेगी और सरकार की नाकामी को जनता के सम्मुख लाने का काम करेगी। उन्होंने समस्त कांग्रेस जनों को कांग्रेस के बैनर तले एकजुट रहने का आहवान किया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में मिलावटखोरों और कालाबाजारियों की अब खैर नहीं! CM धामी के निर्देश पर सख्त हुआ प्रशासन

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, हरीश मेहता, महेश शर्मा, एन० बी० गुणवन्त, सतीश नैनवाल, हेमन्त बगडवाल, नवीन वर्मा, एडवोकेट राम सिंह बसेड़ा, एडवोकेट मो. यूसुफ, मोहन बोरा, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, बहादुर बिष्ट, दीपा बिष्ट, राधा आर्य, शकुंतला देवी, शाहीमा सिद्दीकी, सुहेल सिद्दीकी, मुकुल बलुटिया, राजेन्द्र जीना, रवि जोशी, विनोद दानी, हेमन्त शर्मा, शकील सलमानी, तौफीक अहमद, जाकिर हुसैन, लक्ष्मीकांत, महेशानंद, विनोद कुमार, आनंद कुजरवाल, संदीप भैसोड़ा, सुमित्तर भुल्लर, प्रदीप बिष्ट, बबलू बिष्ट, विजय चन्द्र, चन्दन भाकुनी, कोशलेन्द्र भट्ट, मोहन नेगी, मयंक भट्ट, राजा राणा, मनोज भट्ट, सीमा भटनागर, जीवन अधिकारी, हरीश लाल वैध, कुन्दन बिष्ट, नीलू नेगी, भगवती जोशी भागीरथी बिष्ट, प्रदीप नेगी, विशाल भोजन, संजय जोशी, हर्षित भट्ट, मीमांशा आर्य, हेमन्त पाठक, दीवान सिह मटियाली आदि सैकड़ो कांग्रेसजनों ने शिरकत की। कार्यक्रम संचालन ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अगस्त 2026, गुरुवार | पूर्णिमा व्रत पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440