हल्द्वानीः नाबालिग किशोरी की जबरन करवाई जा रही थी शादी, शिकायत पर पुलिस ने परिजनों की लगायी जमकर लताड़

खबर शेयर करें

Haldwani: Minor girl was being forcibly married, police lashed out at family members on complaint

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के मंडी चौकी क्षेत्र में एक परिजनों द्वारा नाबालिग किशोरी (minor girl) का जबरन विवाह (forced marriage) कराये जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने परिजनों ने जमकर लताड़ लगायी और विवाह कराये जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़ें -   देहरादून के चूना भट्ठा क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

मंडी चौकी पुलिस के अनुसार बरेली रोड निवासी एक किशोरी द्वारा उन्हें शिकायत मिली की उसके परिजनों द्वारा उस पर जबरन विवाह करने का दबाव बनाया जा रहा है। उसका कहना था कि उसके पिता उस पर अपने रिश्तेदार के साथ विवाह करने का दबाव लंबे समय से बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। मामला सच होने पर पुलिस ने किशोरी के परिजनों को जमकर लताड़ लगाई और नाबालिग का विवाह न कराने की हिदायत दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उस पर पुनः विवाह का दबाव बनाया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440