Haldwani News: गौला नदी जल स्तर बढ़ने से गौला पुल खतरे में, यातायात बंद, डीएम ने लिया जायजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद में दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत सभी उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के सभी विभागों की टीमें लगातार युद्ध स्तर पर राहत और बचाव के कार्य में लगी हुई हैं। गौला नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण हल्द्वानी और काठगोदाम गौला पुल को सावधानी के तौर पर यातायात हेतु अस्थाई रूप से बंद किया गया है।

शुक्रवार को देर सांय डीएम वंदना सिंह ने काठगोदाम और हल्द्वानी गौला पुल का निरीक्षण किया। छभ्।प् और रेलवे द्वारा गौला नदी के किनारे कराए गए सुरक्षा कार्यों को हो रही क्षति को देखते हुए डीएम ने गौला में पानी का जल स्तर कम होते ही आवश्यक स्थानों पर चौनलाइजेशन के कार्य करने के निर्देश पीड़ी एनएचएआई को दिए।

यह भी पढ़ें -   १ जुलाई २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उन्होंने कहा कि गौलापुल चोरगलिया सितारगंज टनकपुर नानकमत्ता का लिंक है।इसे सुरक्षित बनाए रखना विभाग की जिम्मेदारी है। 11 सितंबर से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गौला नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ गया है। पानी के बढ़ने से पुल को भी खतरा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में आज से बड़ा बदलावः बिना मान्यता नहीं चलेंगे मदरसे, नई शिक्षा व्यवस्था लागू, सीएम धामी ने बांटे प्रमाणपत्र

सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने पीड़ी एन एच ए आई को निर्देश दिए है की जैसे ही पानी कम होना शुरू हो, तत्काल मशीन लगाकर चौनलाजेशन का कार्य शुरू किया जाए। इसके लिए एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा को वन विभाग से समन्वय करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने और आपदा राहत कार्य में रिस्पॉन्स टाइम को कम से कम रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, तहसीलदार सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440