हल्द्वानीः निकाय चुनाव से पहले भाजपा को झटका, इस नेत्री ने थामा कांग्रेस का दामन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। निकाय चुनावों से पहले हल्द्वानी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा की नेता पल्लवी गोयल ने अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह कार्यक्रम हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर आयोजित किया गया।

विधायक सुमित हृदयेश ने किया स्वागत
विधायक सुमित हृदयेश ने पल्लवी गोयल और उनके सहयोगियों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा, पल्लवी गोयल का कांग्रेस में आना पार्टी को मजबूत बनाएगा। उनके अनुभव और सक्रियता से कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा।उन्होंने इस कदम को कांग्रेस के लिए सकारात्मक बताया।

पल्लवी गोयल ने जताया कांग्रेस पर भरोसा
कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों की सराहना करते हुए पल्लवी गोयल ने कहा, मैं पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगी। कांग्रेस के सिद्धांत समाज के भले के लिए हैं, और मैं इन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पल्लवी गोयल और उनके साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भरोसा जताया कि पल्लवी गोयल के जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में कल्पना राणा, गीता सक्सेना, सुमित कुमार, और शकील सलमानी समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440