हल्द्वानीः ठग ने बैंक अधिकारी बनकर युवक के खाते से निकाली हजारों की रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक ठग ने बैंक अधिकारी बनकर एक युवक के बैंक खाते से हजारों की रकम उड़ा ली गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है

पुलिस को सौंपी तहरीर में मुनगली गार्डन निवासी राहुल चौधरी ने कहा है कि वह बीती 1 सितम्बर को एटीएम में पैसे निकालने गया। इस बीच उसके खाते से पैसे तो कट गए, लेकिन निकले नहीं। कुछ देर बाद उसे एक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इंडिकेश बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि उसके बैंक खाते में वापस आ सकते हैं। इसके लिए उसे कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस पर फोन करने वाले ने एक एप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद युवक ने फोन करने वाले सख्श को ओटीपी समेत क्रेडिट कार्ड नंबर दे दिया। इस बीच युवक को बैंक खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे।

पीड़ित का कहना है कि उसके बैंक खाते से ठगों ने 75 हजार की रकम उड़ा ली। अब पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर 6 महीने की रोक, ऊर्जा निगमों की सेवाएं आवश्यक घोषित

Haldwani: Thug pretending to be a bank officer and withdrew thousands of rupees from a youth’s account.

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440