हल्द्वानी बवाल…. बनभूलपुरा कर्फ्यू को लेकर आई बड़ी अपडेट, डीएम ने अब जारी किया यह आदेश…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बवाल के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में अब फिर से जिन्दगी पूरी तरह से पटरी पर लौटने लगी है। सोमवार की देर रात को जिलाधिकारी वंदना ने शांति व्यवस्था में सुधार को देखते हुए मंगलवार से वनभूलपुरा क्षेत्र को कर्फ्यू मुक्त कर दिया है।

बता दें कि बीते 8 फरवरी को हलद्वानी के बनभूलपुरा में अवैध रूप से बनाए गए एक मदरसे को तोड़ने पर बवाल हो गया था। जिसमें स्थानीय लोगों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर पत्थरों और पेट्रोल बमों से हमला कर दिया था। इसके चलते कई पुलिस कर्मियों के साथ साथ प्रशासन की टीम और मीडिया कर्मी चोटिल हो गए थे और उग्र भीड़ ने आगजनी कर दी थी। उसके बाद स्थिति को संभालने के लिए कर्फ्यू लगा दिया था।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार की सौगातः ₹6 लाख का फ्लैट सिर्फ ₹3 लाख में, उत्तराखंड के 1872 परिवारों को मिलेगा घर, जानिए पात्रता और शर्तें

लेकिन बीते 11 दिन बाद क्षेत्र में अब शांति बहाल को देखते हुए सोमवार की रात को डीएम वंदना सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार अब मगंलवार से बनभूलपुरा क्षेत्र को कर्फ्यू मुक्त कर दिया हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440