सोडियम लाइटों से जगमगायेगा हल्द्वानी, 21000 लाइटें लगेंगी

खबर शेयर करें

सांसद भट्ट व मेयर रौतेला ने किया शुभारंभ

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में 26.85 करोड़ की लागत से नगर निगम क्षेत्र में 21000 सोडियम लाइटें लगेंगी। इस कार्य का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट व मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सोडियम लाइट लगने से जहां बिजली के बिलों में कमी आयेगी। वहीं रात्रि में शहर सोडियम रोशनी में जगमगायेगा। इस दौरान मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि भारत सरकार के सोडियम लाइटें लगाने उपक्रम को ईईएसएल कम्पनी के माध्यम से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में नगर में 21000 लाइटें लगाई जायेंगी। इन लाईटों के रखरखाव के लिए कंपनी से सात वर्षों का अनुबंध किया गया है। कहा कि सोडियम लाइट लगने से विद्युत की खपत 50 प्रतिशत कम हो जायेगी। यह कार्य दो से तीन माह के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा। मेयर ने कहा सोडियम लाईट खराब होने पर टोल-फ्री नम्बर जल्द जारी किया जायेगा, जिससे आम आदमी भी खराब लाइट की जानकारी दे सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम के जिन नये वार्डों, जहां वर्तमान में लाइट नहीं हैं, वहां भी सोडियम लाइटें लगाने का कार्य जल्द किया जायेगा। इस दौरान राज्य अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, उच्चशिक्षा उन्नयन समिति उपाध्यक्ष डॉ बहादुर सिंह बिष्ट, केएमवीएम उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष अजय राजौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पार्षद नीमा तिवारी, रेनू तिवारी, तन्मय रावत, भुवन जोशी, महेश, रेनू टण्डन, महबूब अली, मण्डल अध्यक्ष नवीन पंत, सचिन साह, दीपक मेहरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, प्रताप बिष्ट, प्रतिभा जोशी, ज्ञानेन्द्र जोशी, विपिन जोशी, नीरज बिष्ट, आकाश गर्ग, संजय दुम्का, भुवन तिवारी, प्रदीप जनोटी, विशाल नेगी, गीता जोशी, हरीश मनराल, प्रकाश आर्य, योगेश शर्मा, हरिओम अरोड़ा, पनीराम, हरीश पाण्डे, पंकज जोशी के अलावा प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल सिंह, सहायक नगर आयुक्त बृजेन्द्र चौहान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   34 जिंदगियां बचाकर खुद मौत से हार गया पहाड़ का बेटा, रोडवेज चालक बेनीराम की बहादुरी को सलाम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440