हल्द्वानी को कचरे के पहाड़ से राहत: लिगेसी वेस्ट प्लांट शुरू, सफाई को मिलेगी रफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा कचरे के विशाल ढेर को अब समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार को नगर निगम ने लिगेसी वेस्ट प्रबंधन प्लांट का विधिवत संचालन शुरू कर दिया। इस प्लांट का शुभारंभ नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया।

महापौर बिष्ट ने बताया कि यह प्लांट पुराने ठोस कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में सहायक होगा। प्लांट से निकलने वाला निष्पादित कचरा भूमि भराई जैसे निर्माण कार्यों में इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे कचरे के पहाड़ को खत्म करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि एनटीपीसी और नगर निगम के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत भविष्य में एक और बड़ा कचरा निस्तारण संयंत्र लगाने की योजना है। महापौर ने कहा कि नगर निगम जनसमस्याओं को प्राथमिकता दे रहा है और यह पहल शहर की स्वच्छता के लिहाज़ से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को नई उड़ान! 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की खास योजना
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440